#2 करोना रचना की दूसरी कड़ी ! करोना तेरे कारण |
दोस्तों करोना पर लिखी मेरी पहली रचना आपको बहुत पसंद आई इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद, उसी कड़ी में दूसरी भेज रहा हूँ, उम्मीद है, सकंट की इस घड़ी में पहले जैसी ही यह भी आपको गुदगुदायेगी ।
“करोना तेरे कारण “
“करोना तेरे कारण “
सारी बंद हुई आवाज़
उड़ न पाए एक जहाज़
रेल, सवारी सभी बंद हैं
सकते में है सकल समाज
उड़ न पाए एक जहाज़
रेल, सवारी सभी बंद हैं
सकते में है सकल समाज
मन्दिर ख़ाली, मस्जिद ख़ाली
बंद हो गई सभी दलाली
सारी ज्योतिष फेल हो गई
समझ रही है जनता सारी
बंद हो गई सभी दलाली
सारी ज्योतिष फेल हो गई
समझ रही है जनता सारी
घर में बैठे बोर हो गए
सब के सब लतखोर हो गये
पर देख सभी को एक साथ में
बुढ़ऊ भाव विभोर हो गए
सब के सब लतखोर हो गये
पर देख सभी को एक साथ में
बुढ़ऊ भाव विभोर हो गए
निकले थे जो तफ़री लेने
घर के खोल किवाड़ें को
जल्दी ही फिर वापस आए
मलते खुद पिछवाड़े को
घर के खोल किवाड़ें को
जल्दी ही फिर वापस आए
मलते खुद पिछवाड़े को
पुलिसों का डंडा है जारी
भांजे सब पर बारी बारी
मुर्ग़ा बनकर लौटे रहे घर
अनवर चाचा और तिवारी
भांजे सब पर बारी बारी
मुर्ग़ा बनकर लौटे रहे घर
अनवर चाचा और तिवारी
चेहरे से ग़ायब है लाली
सिस्टम को दे कोई गाली
कोई झूठय खीस निपोरे
कोई पीट रहा है थाली
सिस्टम को दे कोई गाली
कोई झूठय खीस निपोरे
कोई पीट रहा है थाली
दाढ़ी बाबा योग कराये
एक भी आसन काम न आए
सारी बुद्धि फेल हो गई
अब देख रहें सब को मुँह बाये
एक भी आसन काम न आए
सारी बुद्धि फेल हो गई
अब देख रहें सब को मुँह बाये
बंद दुकानें बंद बजार
ठप्प पड़ा सारा व्यापार
जो जहां फँस गया वहीं फँसा है
पहुँच न पाया अपने द्वार
ठप्प पड़ा सारा व्यापार
जो जहां फँस गया वहीं फँसा है
पहुँच न पाया अपने द्वार
सूनी सड़कें सूने माल
सारी दुनिया है बेहाल
कुत्ते सारे भौचक्के हैं
देख मुहल्लों का ये हाल
सारी दुनिया है बेहाल
कुत्ते सारे भौचक्के हैं
देख मुहल्लों का ये हाल
पा के घर में घरवाले को
देखो चहक रही घरवाली
सारे रिश्ते भूल गए अब
कहाँ का जीजा कहाँ कि साली
देखो चहक रही घरवाली
सारे रिश्ते भूल गए अब
कहाँ का जीजा कहाँ कि साली
थूकें कहीं पेशाब करें वो
बात तो है हैरानी की
ये जमात तब्लीगी है
माँग करें बिरियानी की
बात तो है हैरानी की
ये जमात तब्लीगी है
माँग करें बिरियानी की
हॉस्पिटल में मैला करते
करें जो सेवा वर्षों से
अश्लील हरकतें फिर भी करते
बहन तुल्य सब नर्सों से
करें जो सेवा वर्षों से
अश्लील हरकतें फिर भी करते
बहन तुल्य सब नर्सों से
इनकी बेहूदा हरकत को
‘योगी’ कैसे बर्दाश्त करें
ठूँस दिया सबको जेलों में
अब सड़े और फ़रियाद करें
‘योगी’ कैसे बर्दाश्त करें
ठूँस दिया सबको जेलों में
अब सड़े और फ़रियाद करें
एटम बम का धौंस दिखाते
जो मारें डींग मिसाइल की
कल तक अकड़ के चलने वाले
हमसे, माँगे भीख दवाई की
जो मारें डींग मिसाइल की
कल तक अकड़ के चलने वाले
हमसे, माँगे भीख दवाई की
अस्त्र शस्त्र बेकार हो गए
वो देश सभी मुरझाए हैं
सारी टेकनिक टॉय हो गई
जो कहते हम, चाँद को छू आए हैं
वो देश सभी मुरझाए हैं
सारी टेकनिक टॉय हो गई
जो कहते हम, चाँद को छू आए हैं
बैठो घर में, मास्क लगाओ
कोविड ने विष घोला है
दो गज दूरी बहुत ज़रूरी
अपना पी एम बोला है
कोविड ने विष घोला है
दो गज दूरी बहुत ज़रूरी
अपना पी एम बोला है
पी एम अपना करे निवेदन
सब को समझायें बारम्बार
फिर भी नहीं समझना चाहें
हैं कुछ जाहिल, लंठ, गवांर
सब को समझायें बारम्बार
फिर भी नहीं समझना चाहें
हैं कुछ जाहिल, लंठ, गवांर
हल्के में मत लेना इसको
ये वैश्विक महामारी है
एक भी छोटी चूक तुम्हारी
पड़नी बहुत ही भारी है
ये वैश्विक महामारी है
एक भी छोटी चूक तुम्हारी
पड़नी बहुत ही भारी है
धन्यवाद
रमेश चन्द्र सिंह
Amit Kumar Singh Supported in Publishing Our blogging site. www.kingcorf.com
रमेश चन्द्र सिंह
Amit Kumar Singh Supported in Publishing Our blogging site. www.kingcorf.com
0 Comments: